IBPS Clerk Recruitment 2026 Application Form Last Date: यदि आप भी बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे हैं तो आपके लिए काम की (IBPS Clerk Recruitment 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती के लिए आज यनी 21 अगस्त को आवेदन की आखिरी (IBPS Clerk Recruitment) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11 बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
IBPS Clerk Recruitment 2026 Eligibility: आईबीपीएस क्लर्क के लिए योग्यता
आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आईबीपीएस क्लर्क के लिए आवेदन
- ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS Clerk Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धरित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (eWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग यानी PWBD श्रेणी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
IBPS Clerk Prelims, Mains eXam Date: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
IBPS Clerk Selection Process: आईबीपीएस क्लर्क के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए योग्य होंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
