IBPS Clerk Mains Result 2022 Declared: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क मेन रिजल्ट, ibps.in पर तुरंत करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 12:10 PM IST

IBPS Clerk Mains Result 2022: आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क मेन एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

IBPS Clerk Mains Result 2022, IBPS Clerk Mains Sarkari Result 2022-23: आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे (IBPS Clerk Mains Result 2023) देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Mains Result 2022
IBPS Clerk Mains Result 2022

IBPS Clerk Mains Exam 2022: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिमनरी परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया और इसका रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित हुआ। जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 8 अक्टूबर 2022 को मुख्य परीक्षा हुई। आईबीपीएस ने आज मुख्य परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। ध्यान रहे कि रिजल्ट चेक करने की सुविधा केवल 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

End of Feed