एजुकेशन

UP Board Result 2023: एक दिन पहले यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम पूरा, इस तारीख तक आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 2, 2023, 07:17 AM IST

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जल्द ही जारी करने जा रहा है।

Image

UP Board Result 2023

Photo : iStock

UP Board Result 2023, UPMSP UP Board Class 10th 12th Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट समय से पहले घोषित किया जा सकत है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबससाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board Class 10th 12th Result 2023: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

यूपी बोर्ड ने इस साल समय से पहले कॉपियों का मूल्यांकन करके इतिहास रच दिया है। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि 10वीं व 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं का समय से पहले मूल्यांकन हो गया है। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि इस साल बोर्ड ने लगभग 3.19 करोड़ कॉपियां जांची हैं।

UP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत पर सूचित किया जाएगा।

How to download UPMSP UP Board 10th, 12th Result

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP UP Board Result 2023: कब हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें, 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article