एजुकेशन

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की ugcnet.nta.nic.in पर, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 2, 2023, 07:18 AM IST

UGC NET Result 2023, UGC NET Final Answer Key 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2023

Photo : iStock

UGC NET Result 2023, UGC NET Final Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की (UGC NET Final Answer Key 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट (UGC NET Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET 2023 Result: कई चरणों में हुई परीक्षा

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन इस साल 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक पांच चरणों में किया गया। यह परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए 186 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। बता दें कि दिसंबर सेशन की परीक्षा में 8.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UGC NET Exam Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 23 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को इस पर 25 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब एनटीए जल्द ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट भी अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download UGC NET Result 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UGC NET 2023: जेआरएफ के लिए योग्य

यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्य मानें जाते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article