IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (IBPS Clerk Mains Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS Clerk Mains Admit Card 2024

IBPS Clerk Mains Admit Card 2024

IBPS Clerk Mains Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 4 अक्टूबर को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 13 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।

End of Feed