एजुकेशन

UP Police Constable Result 2024 Date: बिग ब्रेकिंग! इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, सीएम योगी का निर्देश

UP Police Constable Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड को इस माह के अंत तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा का निर्देश दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Image

UP Police Constable Result 2024 Date: इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सबसे बड़ी (UP Police Constable Result 2024) खबर है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस माह के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी करने की (UP Police Constable Result 2024 Date) तैयारी करें। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाएं, परीक्षाओं की शुचिता को हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है।

ऐसे में उम्मीद है कि किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Police Constable Result 2024 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में 67 जिलों के 1100 से अधिक केंद्रों पर निर्धारित थी। पहला पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती के जरिए कुल 60,244 पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How To Check UP Police Constable Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशयल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में आ जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • अभ्यर्थी का डेट ऑफ बर्थ (Date Of Birth)
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स (Total Marks)

UP Police Constable Result: पीईटी व पीएसटी परीक्षा का शेड्यूल

यूपीपीबीपीबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले चरण का रिजल्ट घोषित करने के साथ पीईटी व पीएसटी का शेड्यूल जारी कर सकता है। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद 6 माह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article