IBPS Clerk Admit Card 2023, IBPS Clerk Prelims Exam 2023: आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम (IBPS Clerk Prelims Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 16 अगस्त को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
IBPS Clerk Prelims Admit Card 2023
IBPS Clerk Prelims Exam 2023 Date: कब होगी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क के कुल 4045 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, 27 अगस्त और 2 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to download IBPS Clerk Prelims Admit Card 2023
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
इसके बाद क्लर्क एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Prelims Exam Pattern 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 60 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देंशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।
