IATA कोड क्या होता है जो हर एयरपोर्ट को मिलता है, जानें नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है

IATA Code kya hota hai (Noida International Airport IATA Code DXN): आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट ने नागरिक उड़ान शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि हर एयरपोर्ट का अपना एक IATA कोड होता है। आइये जानते हैं कि यह क्या होता है और नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है।

IATA Code kya hota hai (Noida International Airport IATA Code DXN): आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट ने नागरिक उड़ान शुरू हो जाएंगी। आपको बता दें कि हर एयरपोर्ट का अपना एक IATA कोड होता है। हवाई यात्रा के दौरान आपने अक्सर एयरपोर्ट के नाम के साथ तीन अक्षरों का एक छोटा कोड देखा होगा। इसे International Air Transport Association कोड कहा जाता है। यह कोड दुनिया के हर प्रमुख एयरपोर्ट को दिया जाता है, जिससे उसकी पहचान आसान हो सके। आइये जानते हैं कि यह क्या होता है और नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है।

नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है

नोएडा इंटरनेशनल हवाईअड्डे का कोड क्या है

IATA कोड क्या होता है What is IATA Code

IATA कोड तीन अक्षरों (जैसे DEL, BOM, JFK) का होता है, जो किसी एयरपोर्ट या शहर को दर्शाता है। इसका इस्तेमाल एयरलाइन टिकट, बोर्डिंग पास, फ्लाइट शेड्यूल, लगेज टैग और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट में किया जाता है। किसी भी एयरपोर्ट को दो संस्थाओं द्वारा को कोड्स दिए जाते हैं। ये दो संस्थाएं IATA और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) हैं। इस कोड का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट की पहचान को सरल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकरूप बनाना होता है। इससे यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को सुविधा मिलती है और भ्रम की स्थिति नहीं बनती।

End of Feed