IIT दिल्ली से IIM बैंगलोर और फिर IAS तक का सफर, 13 साल की सेवा के बाद दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

IAS Divya Mittal Resigns: उत्तर प्रदेश में आईएस दिव्या मित्तल ने अपने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीटर पर एक भावुक पोस्ट साझा कर दिया है।

IAS Divya Mittal Resigns: साधारण परिवेश से निकलकर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचना, फिर लंदन में नौकरी करने के बाद देश लौटकर IAS अधिकारी बनना यह सफर बिना कड़ी मेहनत व संघर्ष के आसान नहीं है। बता दें यहां हम आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की बात कर रहे हैं। अब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में काम करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से पद से इस्तीफा दे दिया है। भावुक संदेश में उन्होंने बताया कि सेवा के दौरान लोगों के संघर्ष, उनका विश्वास और उनके जीवन में आए छोटे-बड़े बदलाव ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। पद छोड़ने के बावजूद देश और लोगों के लिए कुछ करने का सपना उनके दिल में आज भी पहले की तरह जिंदा है।

IAS Divya Mittal Resigns

IAS Divya Mittal Resigns: यूपी में आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

ट्वीट कर साझा की जानकारी

इस बात की जानकारी दिव्या ने ट्वीटर पर भावुक संदेश साझा कर दिया है। उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए बताया कि, साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

End of Feed