IAF Agniveer Result 2024: जारी हुआ अग्निवीर वायु परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

IAF Agniveer Result 2024, Sarkari Result 2024: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IAF Agniveer Result 2024, Indian Airforce Agniveer Result 2024 Out at agnipathvayu.cdac.in: भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) ने अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट (IAF Agniveer Result 2024) आज यानी 12 अप्रैल को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए यूजरनेम व ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

IAF Agniveer Result 2024

IAF Agniveer Result 2024

IAF Agniveer Sarkari Result 2024: जारी हुआ रिजल्ट

भारतीय वायुसेना की ओर से अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 7 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा पुश अप्स, सिट अप्स और स्क्वैट्स भी करना होगा।

End of Feed