BCECEB Bihar Polytechnic Admission 2024: बिहार के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की तरफ से जारी इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
Bihar Polytechnic Admission के लिए करें अप्लाई
- इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Application के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद BCECEB Polytechnic Admission Application के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
इन डिटेल्स की होगी जरूरत
- उम्मीदवार के पास अपना वैध ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर होना चाहिए
- स्कैन की गई/सॉफ्ट कॉपी पासपोर्ट आकार की तस्वीर (100 केबी से कम)
- हिंदी और अंग्रेजी हस्ताक्षर की स्कैन/सॉफ्ट कॉपी (100 केबी से कम)
- आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- क्रेडिट कार्ड/एटीएम-सह डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई (कोई एक)
कब होगी परीक्षा?
बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई तक चलेगी। इसमें फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 मई 2024 है। वहीं, एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए 16 मई से 18 मई तक का समय होगा। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जून 2024 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 13 जून को जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
