HTET Notification 2023: जारी हुआ हरियाणा टीईटी नोटिफिकेशन, इस डेट तक करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल्स

HTET Notification 2023, Haryana HTET Exam 2023: हरियाणा टीईटी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट, पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

HTET Notification 2023, Haryana HTET Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आज यानी 30 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हरियाणा टीईटी 2023 (Haryana TET 2023) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 11 नवंबर और 12 नवंबर को आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

HTET Notification 2023

HTET Notification 2023

Haryana HTET Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। बता दें कि हरियाणा टीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed