HTET Admit Card 2024: जारी होने जा रहा हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

HTET Admit Card 2024 Download Link: हरियाणा टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

HTET Admit Card 2024 Download Link: हरियाणा टीईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

HTET Admit Card 2024

HTET Admit Card 2024

HTET Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

हरियाणा टीईटी लेवल 3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, HTET लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। लेवल 2 की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और लेवल 1 की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed