एजुकेशन

Haryana Police Constable Bharti : पीएमटी अभ्यर्थियों को लास्ट मौका, जारी हुआ HSSC का शेड्यूल

HSSC में जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से PMT के दौरान अनुपस्थित हो गये थे, ऐसे सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। अभ्यर्थी इस शेड्यूल के अनुसार उपस्थित होकर PMT दे सकते हैं। खबर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल दिया गया है।

Image

HSSC PMT Schedule

HSSC PMT Schedule : HSSC (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने पुरुष कांस्टेबल और पुरुष कांस्टेबल भर्ती में पीएमटी में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को लास्ट मौका देने का फैसला लिया है। आयोग ने इस बारे में सार्वजनिक सूचना जारी कर 1 जून से लेकर 5 जून 2026 तक खास PMT कार्यक्रम घोषित किया है। आयोग के मुताबिक विज्ञापन संख्या 01/2026 की श्रेणी संख्या 1 और 3 के तहत आयोजित PMT के दौरान जो भी अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें अब एक लास्ट मौका दिया जा रहा है।

जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से PMT के दौरान अनुपस्थित हो गये थे, ऐसे सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। अभ्यर्थी इस शेड्यूल के अनुसार उपस्थित होकर PMT दे सकते हैं।

कब होगा PMT री एग्जाम ?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5,500 कांस्टेबल पदों के लिए, उन अनुपस्थित उम्मीदवारों को 'अंतिम शारीरिक माप परीक्षण' (PMT) का एक और अवसर देने की घोषणा की है, जो अपने मूल निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो पाए थे। अनुपस्थित उम्मीदवारों को 1 जून से 5 जून, 2026 के बीच निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

आयोग ने कहा है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करना होगा और सुबह 10 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड पहचान पत्र भी लाना होगा।

कब हुई थी परीक्षा ?

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (विज्ञापन संख्या 01/2026) के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) हाल ही में 20 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित किया गया था, जिसके बाद के बैचों ने मई महीने के दौरान अपना परीक्षण पूरा किया। परीक्षण की समय-सारिणी को रोल नंबर-विशिष्ट बैचों और रिपोर्टिंग समय के अनुसार विभाजित किया गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article