एजुकेशन

HTET 2025 Exam: हरियाणा टीईटी एग्जाम स्थगित, अब 4 और 5 जुलाई को होगी परीक्षा

HTET 2025 Exam: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने HTET 2025 परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले ये परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को होनी थी, लेकिन अब ये 4 और 5 जुलाई 2026 को होगी।

Image

HTET 2025 Exam

Haryana HTET 2025 Exam Postponed: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने HTET 2025 परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले ये परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को होनी थी, लेकिन अब ये 4 और 5 जुलाई 2026 को होगी। ये जानकारी HBSE के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने 29 मई 2026 को प्रेस रिलीज जारी करके दी। बोर्ड का कहना है कि कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से परीक्षा को आगे बढ़ाना पड़ा। HTET यानी हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट हर साल हजारों उम्मीदवार देते हैं, जो सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं। परीक्षा टलने से उन छात्रों को थोड़ा और समय मिल गया है जो जून में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की सारी तैयारी पूरी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से डेट बदलनी पड़ी। (HTET 2025 Exam Kab Hoga) अब परीक्षा 4 और 5 जुलाई को बिना किसी दिक्कत के कराई जाएगी।

आप इस आधिकारिक जानकारी को htet.eapplynow.com पर भी चेक कर सकते हैं।

HTET परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल I (PRT), लेवल II (TGT) और लेवल III (PGT) की सही तारीख और समय बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल नोटिस में बताएगा।
HTET 2025 Exam

HTET 2025 Exam

उम्मीदवारों के लिए सलाह

  • अपनी तैयारी जारी रखें।
  • एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर और गाइडलाइन की जानकारी के लिए सिर्फ HBSE की वेबसाइट bseh.org.in चेक करें।
  • सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फेक खबरें मिल सकती हैं, इसलिए पुख्ता जरूर करें। यूं ही किसी संबंधित खबर पर भरोसा नहीं करें।

HTET 2025 के 3 लेवल

  • लेवल 1: PRT यानी प्राइमरी टीचर के लिए
  • लेवल 2: TGT यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए
  • लेवल 3: PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में PRT, TGT और PGT टीचर बनने के लिए जरूरी परीक्षा है। ये परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड BSEH आयोजित कराती है और इसका मकसद यह जांचना है कि उम्मीदवार टीचर बनने के लिए योग्य है या नहीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article