HSSC CET Answer Key 2023, HSSC CET Mains Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी मेन्स एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 10 जनवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से हरियाणा ग्रुप डी सीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC CET Answer Key 2023
HSSC Group C Mains Exam 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
हरियाणा ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को विभिन्न केंद्रो पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:15 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, अब आयोग ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
HSSC CET Answer key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 11 जनवरी से 13 जनवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download HSSC CET Answer Key 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- फिर हरियाणा सीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Haryana HSSC CET 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा ग्रुप डी और सी परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 13536 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
