HSSC CET Revised Result 2024: हरियाणा सीईटी परीक्षा का रिवाइज रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक

HSSC CET Revised Result 2024 PDF Download: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2022 के संशोधित परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक साइट hssc.gov.in या cetgroupc.hryssc.com पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC CET Revised Result 2024 PDF Download: हरियाणा सीईटी का रिवाइज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह सीईटी परीक्षा का अंतिम परिणाम हैं, जिसे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in या cetgroupc.hryssc.com पर जारी किया गया है, अप इस खबर से भी रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। बता दें, इस कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा किया गया था।

HSSC CET Result 2024

एचएसएससी सीईटी परिणाम 2024

HSSC CET Revised Result Group C, क्या है सीईटी परीक्षा ग्रुप सी

सीईटी - कॉमन एंट्रेंस एग्जाम एक लिखित परीक्षा है जिसमें सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी, कंप्यूटर और हरियाणा सामान्य ज्ञान शामिल होते हैं। अगर आप ग्रुप सी के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके पास किसी मान्यताप्राप्त स्कूल से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए, जबकि ग्रुप डी के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए। रही बात इस रिजल्ट या परीक्षा की तो यह HSSC CET Revised Result Group C के लिए है।

End of Feed