HPRCA Recruitment 2026 : इस राज्य में शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्षक के 808 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।

HPRCA Recruitment 2026 : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग की तरफ से इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब शिक्षक के 808 पदों पर भर्ती होगी। टीचर्स की इस भर्ती पर ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जो भी युवा शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं शिक्षक की इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।

HPRCA Recruitment 2026

HPRCA Recruitment 2026

कहां कर सकेंगे आवेदन ?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में इन शिक्षकों की भर्ती करेगा। ऐसे में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार hprca.hp.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिल्हाल आवेदन करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (teaching jobs)

End of Feed