एजुकेशन

दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाला शब्द कौन सा, आखिर कैसे हुई थी इसकी शुरुआत ?

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौन सा ऐसा शब्द है, जो सबसे ज्यादा बोला जाता है। इस शब्द की शुरुआत कैसे हुई थी, चलिये जानते हैं।

Image

What is the world most used word

Which word in the world people use mostly : आम बोलचाल की भाषा में कई ऐसे शब्द होते हैं, जो हम अकसर इस्तेमाल करते हैं। ये शब्द हमारे रूटीन का हिस्सा बन जाते हैं। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बोलियां होती हैं। ऐसे में इन बोलियों के कई शब्द हैं, जो लोग अकसर इस्तेमाल करते हैं और पता ही नहीं चलता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शब्द ऐसा भी है, जो पूरी दुनिया में लोग सबसे ज्यादा बोलते हैं। ये एक ऐसा शब्द है जो गांव-देहात से लेकर शहरों और यहां तक कि विदेशों में भी खूब बोला जाता है। तो ये कौन सा शब्द है, चलिये आपको बताते हैं।

कौन सा शब्द ?

अगर आप किसी से कोई सामान लेते हैं या फिर किसी की बात मानते हैं तो क्या कहते हैं? ये एक ऐसा शब्द है, जो आपके मुंह से पूरे दिन में कई दफा निकलता है। आपको इसके लिए इतना सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। वजह ये कि ये हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ये एक बहुत छोटा सा शब्द है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाना जाता है।

कौन सा शब्द होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल ?

ये शब्द है- OK. ओके शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। हर कोई इस शब्द को यूज करता है। लोगों को भले ही कोई और शब्द ना समझ आते हों लेकिन ये ओके शब्द सबकी समझ में आता है और लोग इसे बेहद बोलते हैं। ऐसे में ओके एक ऐसा शब्द है, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

आखिर कैसे हुई OK की शुरुआत ?

हैरानी की बात है कि इस ओके शब्द की शुरुआत एक मजाक से हुई थी। हालांकि इसे समझने के लिए हमें इतिहास में जाना होगा। साल 1839 में एक अजीब सा ट्रेंड अमेरिका में चला करता था जानबूझकर गलत शब्दों को इस्तेमाल करने का। ऐसे ही एक बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट नाम के अखबार में लिखा था- et ceteras o.k.- all correct- and cause the corks to fly...

यहां पर o.k का मतलब oll korrect, जो कि जानबूझकर गलत लिखा गया था। साल 1840 में भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी ok का खूब इस्तेमाल हुआ था।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article