HPCL Graduate Apprenticeship 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए HPCL ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ग्रेजुएशन करने के बाद HPCL में ट्रेनिंग पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बता दें कि HPCL ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप भर्ती 608 पदों के लिए निकाली है। आइए आपको इस भर्ती प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दें।
HPCL Graduate Apprenticeship 2026
HPCL ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- ग्रेजुएशन ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया होना अनिवार्य है।
- इच्छुक उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही 25 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- एससी और एसटी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल की छूट है। जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को तीन साल की छूट है और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी गई है।
HPCL ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन तिथि
ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिस के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 की है। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।
HPCL ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन
1. ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर HPCL Graduation Trainee Apprentice 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। इस पेज पर उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायाता से रजिस्ट्रेशन करना है।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद बने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना है और आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी है।
5. उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी है।
6. फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. उम्मीदवार अब अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
HPCL Graduate Trainee Apprentice 2026: सैलरी
भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25 हजार रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी।
