HP सरकार करेगी 650 डॉक्टरों की भर्ती, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए खर्च होंगे 500 करोड़ रुपये

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन और अत्याधुनिक बनाने के लिए 650 डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाओं को आधुनिक रूप देने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

हिमाचल प्रदेश (HP) में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और आदर्श चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 650 डॉक्टरों की भर्ती (HP Doctor Recruitment) की जाएगी। इसके अलावा, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाओं को आधुनिक रूप देने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को बिना किसी देरी के सटीक जांच और समय पर बेहतर इलाज की सुविधा उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना है।

HP

HP सरकार करेगी 650 डॉक्टरों की भर्ती (Photo - AI)

650 डॉक्टरों की भर्ती और पदों का विवरण

राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की तैनाती कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार भर्ती का खाका इस प्रकार है:

End of Feed