Exclusive: कैसे लीक हुआ नीट यूजी का पेपर, टाइम्स नाऊ नवभारत पर धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बड़ा लूपहोल

NEET Paper Leak : नीट पेपर में हुई गड़बड़ियों को लेकर ​टाइम्स नाऊ नवभारत के रविकांत राय के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा में गड़बड़ी की वजह का खुलासा किया।

NEET Paper leak Reason : 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और अनुवाद संबंधी गंभीर गड़बड़ियों के सामने आने के बाद करीब 22 लाख अभ्यर्थियों के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। इसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई। अब छात्र, अभिभावक और शिक्षा जगत से जुड़े लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। ऐसे में अब पेपर में हुई गड़बड़ियों को लेकर टाइम्स नाऊ नवभारत के रविकांत राय के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा में गड़बड़ी की वजह का खुलासा किया।

NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak

कौन था पूरे मामले का जिम्मेदार ?

पेपर लीक को लेकर सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी निकली। जिन शिक्षकों ने सवाल बनवाया, जिन भाषा ट्रांसलेटर्स (शिक्षकों) को दायित्व दिया गया, उस स्तर पर चूक हुई है। सीबीआई इन्क्लाइरी करके तह तक पहुंच रहे हैं। इसे सुधारने के लिए तत्कालिक निर्णय लिया गया। परीक्षा माफियाओं के दबाव के कारण एक भी सही विद्यार्थी के हक को कंप्रोमाइज नहीं करेंगे। इसीलिये हमने फैसला लेते हुए तुरंत परीक्षा को रद्द किया गया और फिर 21 जून को परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया।

End of Feed