Nalanda University में कैसे ले सकते हैं एडमिशन, जानें किन कोर्सो की होती है पढ़ाई?

Nalanda University Courses And Admission Process: अगर आप भी नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए आपको बताएं यहां कौन-कौन से कोर्स हैं और यहां एडमिशन कैसे मिलता है।

Nalanda University Courses And Admission Process: नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है। प्राचीन काल में दुनिया के पहले विश्वविद्यालय के रूप में विख्यात इस संस्थान को पुनर्जीवित करने का कोशिश में भारत सरकार ने सितंबर 2014 में 'नए नालंदा विश्वविद्यालय' की स्थापना की थी। 2010 में संसद द्वारा पारित अधिनियम के जरिए इसे वैधानिक मान्यता प्राप्त हुई। लगभग 800 से अधिक वर्षों के लंबे इंतजार के बाद, भारत को अपनी इस ऐतिहासिक विरासत का आधुनिक स्वरूप मिला। बता दें कि इसके नवनिर्मित मुख्य परिसर का भव्य उद्घाटन 19 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। अगर आप भी नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि नालंदा विश्वविद्यालय में कौन से कोर्स हैं? यहां का एडमिशन प्रोसेस क्या है? और आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

Nalanda University

Nalanda University में कैसे मिलता है एडमिशन

नालांदा विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स हैं? (Nalanda University Courses)

नालंदा यूनिवर्सिटी में मास्टर यानी पीजी और डॉक्टोरल लेवल यानी पीएचडी कोर्स है। यहां कई भाषाओं में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। लेकिन इस विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्स नहीं है।

End of Feed