Interview Question Answer: नौकरी के इंटरव्यू (Job Interview) के दौरान एचआर (HR) मैनेजर या इंटरव्यूअर द्वारा कई ऐसे तीखे और घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं, जो उम्मीदवार की मानसिक स्थिति और उसकी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता का परीक्षण करते हैं। ऐसा ही एक सबसे आम सा, लेकिन डरावना सवाल है— "Tell me about a time you failed" (यानी, अपने जीवन या करियर के किसी ऐसे समय के बारे में बताएं जब आप असफल हुए हो)। इस सवाल को सुनते ही ज्यादातर उम्मीदवारों के माथे पर पसीना आ जाता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अपनी असफलता स्वीकार करने से उनका चयन रद्द हो सकता है या फिर असफलता बताने से उनकी कमियां और खामियां देख नौकरी मिलने की संभावना कम हो जाती है।
Tell me about a time you failed (Photo - AI/Newsroom Verified)
हालांकि, सच आपकी सोच से बहुत अलग है। इंटरव्यूअर इस सवाल के माध्यम से यह जानना चाहता है कि आप दबाव में कैसे रिएक्ट करते हैं, अपनी गलतियों से क्या सीखते हैं और असफलताओं के बाद किस तरह वापसी करते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको "Tell me about a time you failed" सवाल का जवाब कैसे देना है और एक बेहतरीन आंसर तैयार करने के लिए आपको किस ट्रिक का इस्तेमाल करना है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में 'Can You Work Under Pressure' सवाल का जवाब कैसे दें?
इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?
"Tell me about a time you failed" सवाल का जवाब तैयार करने से पहले हर कैंडिडेट के लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के माध्यम से रिक्रूटर का उद्देश्य क्या है? एक बार आपने यह समझ लिया तो आप एक बेहतरीन आंसर तैयार करना आपके लिए आसन होगा, जो आपको नौकरी की रेस मंजिल के करीब ले जाएगा।
1. ईमानदारी और आत्म-मूल्य (Self-Awareness) - क्या आप अपनी कमजोरियों और गलतियों को स्वीकार करने की परिपक्वता रखते हैं?
2. सकारात्मक दृष्टिकोण (Positive Attitude) - आप नेगेटिव परिस्थिति या नाकामी को किस नजरिए से देखते हैं?
3. सीखने की ललक (Learning Agility) - क्या आप उस गलती से सीख लेकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं?
असरदार जवाब देने का अचूक 'STAR' फॉर्मूला
किसी भी असफल अनुभव को इंटरव्यू में पेशेवर तरीके से पेश करने के लिए STAR Method का उपयोग करना सबसे बेहतरीन माना जाता है:
| S - Situation | सबसे पहले संक्षेप में उस स्थिति या प्रोजेक्ट के बारे में बताएं जिसमें आप शामिल थे। |
| T - Task (कार्य/जिम्मेदारी) | उस समय आपकी क्या जिम्मेदारी थी और क्या लक्ष्य तय किया गया था, इसे स्पष्ट करें। |
| A - Action (कार्रवाई) | आपसे कहां चूक हुई या किस वजह से असफलता हाथ लगी, उसका ईमानदार जिक्र करें (बिना किसी पर दोष मढ़े)। |
| R - Result & Learning (परिणाम और सीख) | सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा—उस असफलता से आपने क्या सीखा और भविष्य में वैसी गलती न हो, इसके लिए आपने क्या सुधारात्मक कदम उठाए। |
आंसर के लिए उदाहरण
"अपने पिछले प्रोजेक्ट के दौरान, मुझे एक नए सॉफ्टवेयर को डेडलाइन से पहले लॉन्च करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआत में मैंने अकेले ही सारा काम संभालने का फैसला किया और टीम के अन्य सदस्यों को काम नहीं बांटा। नतीजतन, काम का दबाव बहुत बढ़ गया और अंतिम समय में तकनीकी खामियों के कारण हम प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं कर पाए, जो एक तरह से मेरी असफलता थी। इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि 'माइक्रोमैनेजमेंट' और अकेले सब कुछ करने की कोशिश नुकसानदेह हो सकती है। इसके बाद, मैंने प्रभावी डेलिगेशन और टीम वर्क पर काम किया। अगले ही प्रोजेक्ट में मैंने टास्क को अपनी टीम में सही से बांटा और समय से पहले प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया।"
क्या करें और क्या न करें?
| क्या करें |
| हमेशा ऐसी छोटी या मध्यम असफलता का जिक्र करें जिस पर आपने बाद में काबू पा लिया हो। |
| अपनी कहानी के अंत में यह जरूर बताएं कि उस गलती ने आपको एक बेहतर प्रोफेशनल बनाया। |
| क्या न करें |
| अपनी किसी बहुत बड़ी या नैतिक रूप से गंभीर गलती (जैसे ऑफिस में धोखाधड़ी या अनुशासनहीनता) का जिक्र न करें। |
| कभी भी यह न कहें कि "मैंने अपने जीवन में कभी कोई असफलता नहीं देखी"(यह ओवर-कॉन्फिडेंट या झूठा प्रतीत होता है)। |
| अपनी गलती का ठीकरा अपनी पिछली कंपनी, बॉस या सहकर्मियों के सिर न फोड़ें। |
आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू क्रैक करने के टिप्स
इंटरव्यू में जाने से पहले अपने करियर की किसी एक ऐसी चुनौती या असफलता के बारे में सोचकर रखें और उसकी कहानी 'स्टार' फॉर्मेट में मन में तैयार कर लें। इस सवाल का जवाब देते समय आपका स्वर विनम्र, आत्मविश्वास से भरा और सकारात्मक होना चाहिए, न कि डिफेंसिव सोच। आपकी सोच, आत्मविश्वास के आधार पर दिया गया जवाब ज्यादा प्रभावशाली होता है।
