'Can You Explain Your Employment Gap?' इंटरव्यू के इस मुश्किल सवाल का स्मार्ट और कॉन्फिडेंट जवाब कैसे दें? जानें बेहतरीन रणनीतियां और एग्जापल्स

नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरन कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो सुनने में आसान लगते हैं, लेकिन उनका जवाब देना उतना आसान नहीं होता है। ऐसा ही एक सवाल है Can You Explain Your Employment Gap? आइए आपको इस सवाल के सटीक जवाब देने की ट्रिक्स बताएं।

Interview Question Answer: नौकरी के लिए होने वाले इंटरव्यू में कई बार उम्मीदवारों को ऐसे तीखे और उलझन भरे सवालों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। रिज्यूमे में यदि पढ़ाई या पिछली नौकरी के बाद कोई खाली समय (Employment Gap) नजर आ जाए, तो रिक्रूटर का सीधा सवाल होता है—"Can you explain your employment gap?" (यानी, "क्या आप अपने करियर में आए इस गैप या खाली समय की वजह बता सकते हैं?")। इस सवाल को सुनते ही कई उम्मीदवार असहज महसूस करने लगते हैं और उन्हें यह डर सताने लगता है कि कहीं यह गैप उनकी नौकरी की संभावनाओं को कमजोर न कर दे। हालांकि, सच्चाई यह है कि करियर में गैप होना आज के समय में बेहद आम बात है। लेकिन इस सवाल का जवाब आप कैसे देते हैं, यह बहुत अहम है। जवाब देते हुए एक जरा सी गलती आपको नौकरी की रेस से बाहर कर सकती है।

Can You Explain Your Employment Gap?

इंटरव्यू में 'Can You Explain Your Employment Gap? कैसे दें जवाब (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर की इस सवाल के पीछे क्या होती है असल मंशा?

जब कोई हायरिंग मैनेजर या एचआर आपके करियर के गैप के बारे में पूछता है, तो उनका मुख्य उद्देश्य आपकी ईमानदारी और उस समयावधि के सदुपयोग को परखना होता है। वे इसके माध्यम से निम्नलिखित बाते जानना चाहते हैं।

End of Feed