How Indian Students Get Admission In Vietnam Universities: यदि आप भी वियतनाम में पढ़ने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए वियतनाम एक अलग और उभरता हुआ विकल्प हो सकता है। यहां ऐसी कई यूनिवर्सिटीज हैं, जो विदेशी छात्रों के लिए अलग-अलग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध करवाती हैं। हालांकि प्रत्येक यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अलग नियम व शर्तें हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप भी वियतनाम में पढ़ने की योजना बने रहे हैं तो यहां आप जान सकते हैं कि वियतनाम की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन कैसे मिलता है। यहां एडमिशन के लिए वीजा को लेकर नियम क्या है समझ सकते हैं।
वियतनाम यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को एडमिशन कैसे मिलता है
यूनिवर्सिटी और कोर्स का चयन करें
बता दें एडमिशन के लिए सबसे पहले यूनिवर्सिटी और कोर्स चुनें। छात्र को अपनी क्वालिफिकेशन, विषय और भविष्य के करियर को ध्यान में रखकर संस्थान का चयन करना चाहिए। इसके बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए निर्धारित पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख चेक करें।
भाषा का ज्ञान होना जरूरी
वियतनाम में एडमिशन के लिए भाषा की योग्यता का ज्ञान होना काफी जरूरी है। यहां अंग्रेजी माध्यम के कोर्स में एडमिशन के लिए आपसे इंग्लिश में दक्षता का प्रमाण मांगा जा सकता है, जबकि वियतनामी माध्यम के कार्यक्रमों के लिए वियतनामी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। वहीं कुछ संस्थान भाषा की निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करने वाले छात्रों को पहले भाषा तैयारी कार्यक्रम करने का अवसर देते हैं।
ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
ध्यान रहे यहां किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए नीचे दिए गए ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
- आवेदन फॉर्म (Application Form)
- हाईस्कूल प्रमाणपत्र (High School Marksheet)
- मार्कशीट (Marksheet)
- पासपोर्ट (Passport)
- मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate)
- फोटो और भाषा दक्षता प्रमाणपत्र (Photo And Language)
नो क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्टिफिकेट
कुछ विश्वविद्यालय पुलिस या सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) की ओर से जारी वैलिड नो क्रिमिनल रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी मांगते हैं। यदि इंग्लिश या वियतनामी में नहीं हैं, तो प्रमाणित अनुवाद की आवश्यकता हो सकती है।
एडमिशन से पहले एंट्रेंस
इसके अलावा कई विश्वविद्यालयों में एडमिशन से पहले टेस्ट के दौर से भी गुजरना होता है। इसके लिए पहले ही यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पहले से नोटिस पढ़ लें। यहां आपको जानकारी मिल जाएगी।
वियतनाम में पढ़ाई के लिए कौन सा वीजा
एडमिशन मिलने के बाद वीजा और यात्रा से जुड़े नियम जान लें। बता दें वियतनाम जाने के लिए भारतीयों को ऑनलाइन ई वीजा या पर्यटक वीजा के लिए आवेदन करना होता है। वहीं पढ़ाई के लिए वियतनाम में मिलने वाले वीजा को डीएच (DH) वीजा कहा जाता है।
