Hindi Diwas 2025 Theme and History: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास, देखें इस साल की थीम

Hindi Diwas 2025 History and Theme, Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन मुख्य रूप से हिंदी भाषा के महत्व को समर्पित है। देशभर में हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है। हर साल नए थीम के साथ हिंदी दिवस को मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इस साल की थीम क्या है।

Hindi Diwas 2025 History and Theme, Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हिंदी भाषा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन होता है। हर बार नई थीम के साथ इस दिवस को मनाया जाता है। ऐसे में यह सवाल सामने आता है कि हिंदी दिवस की शुरुआत कैसे हुई? हिंदी दिवस का इतिहास क्या है? इस साल हिंदी दिवस किस थीम के साथ मनाया जा रहा है? आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं।

Hindi Diwas History and Theme 2024

हिंदी दिवस का इतिहास

Hindi Diwas 2025 History: हिंदी दिवस का इतिहास क्या है?

हिंदी भाषा को भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। यही वजह है कि हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था। तभी से यह हिंदी भाषा को सम्मान देने और बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक उत्सव बन गया है।

End of Feed