Hindi Diwas 2024 Date: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानें क्या है हिंदी दिवस का इतिहास

Hindi Diwas 2024 Date, History, Importance in Hindi: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

Hindi Diwas 202 Date, History, Importance in Hindi: देश में हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। यह खास दिन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए होता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, विश्व हिन्दी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। 1975 में इसी दिन नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। फिर साल 2006 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन से प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस भाषा के वैश्विक प्रचार पर केंद्रित है, जबकि हिंदी दिवस विशेष रूप से भारत में हिंदी की मान्यता पर केंद्रित है।

Hindi diwas 2024 Date and History

Hindi diwas 2024 Date and History

Hindi Diwas History 2024: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो देश के सामने सबसे बड़ा सवाल राजभाषा के चुनाव को लेकर था। आखिरकार, भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। भारत का संविधान अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देता है।

End of Feed