Hijab Controversy: अब हिजाब पहनकर नहीं दे सकेंगी परीक्षा: राज्य शिक्षा मंत्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2023, 09:21 PM IST

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने 3 मार्च को कहा कि हिजाब पहनकर छात्राओं को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य में 9 मार्च से दूसरी पीयूसी (कक्षा 12) की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने 3 मार्च को कहा कि सभी छात्रों को यूनिफॉर्म पहनकर परीक्षा में शामिल होना चाहिए। हिजाब इसका हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिजाब पहनकर परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, यह मामला तब सामने आया है जब राज्य में 9 मार्च से दूसरी पीयूसी (कक्षा 12) की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।

Hijab Controversy in karnatak

परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया गया है कि सभी छात्रों को यूनिफॉर्म पहनकर परीक्षा में शामिल होना चाहिए। हिजाब इसका हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिजाब पहनकर परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed