HBSE Haryana Board 10th Result Date and Time: हो गया कंफर्म, जानें कब आएगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 15, 2023, 02:52 PM IST

HBSE Haryana Board 10th Result Date and Time: हरियाणा बोर्ड आज यानी 15 मई को 12वीं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, 16 मई को बोर्ड द्वारा 120वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

HBSE Haryana Board 10th Result Date and Time: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब से कुछ ही देर में जारी किया जाने वाला है। बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार आज दोपहर 3 बजे नतीजे जारी करेंगे। हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। वे छात्र जो इस बार के बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है। 15 मई को बारहवीं और 16 मई को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

HBSE Haryana Board 10th Result Date and Time

HBSE Haryana Board 10th Result Date and Time

बता दें इस बार हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि इटरमीडिएट की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इस साल वार्षिक परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1475 परीक्षा केंद्रों पर 559738 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें सेकेंडरी कक्षा के 296329 और सीनियर सेकेंडरी के 263409 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

End of Feed