एजुकेशन

HBSE Haryana Board Result 2023: जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 15, 2023, 03:52 PM IST

HBSE BSEH 10th 12th Result 2023 How to Download Marksheet:खत्म हुआ इंतजार, हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए आखिरकार 12वीं परीक्षा का ​रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा जारी इन रिजल्ट को bseh.org.in से देखा जा सकेगा, छात्र यहां से मार्कशीट डाउनलोड का तरीका देखें।

Image

हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट 2023

HBSE Haryana Board Result 2023 LIVE होने वाला है। इसी के साथ हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। हरियाणा बोर्ड के छात्र 12वीं परीक्षा के परिणामों को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक साइट bseh.org.in से देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 2023 के जो छात्र मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है।

बोर्ड के अध्यक्ष वी पी यादव और सचिव कृष्ण कुमार आज करीब तीन बजे नतीजे जारी करेंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 6,32,71 छात्र शामिल हुए थे। आधिकारिक खबर की बात करें, तो यह भी जान लें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली सरकार का डीबीएसई पहली बार 10वीं, 12वीं कक्षा के परीक्षा घोषित कर रहा है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी - डीबीएसई यानी दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार सोमवार यानी 15 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर रहा है।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने 6 मार्च 2021 को डीबीएसई की स्थापना को मंजूरी दी थी, जिसके बाद बोर्ड के लिए सोसायटी का पंजीकरण 19 मार्च को कराया गया।

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के शिक्षा सुधार में मील का एक पत्थर है। डीबीएसई ने परीक्षाओं और छात्रों के मूल्यांकन को पूरी तरह बदल दिया है। रटने पर आधारित शिक्षा के दिन अब खत्म। आज डीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे जिन्हें लेकर उत्साहित हूं।’’

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • "एचबीएसई 10वीं या 12वीं परिणाम 2023" के लिए डाउनलोड लिंक का चयन करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • जैसा कि हरियाणा बोर्ड के प्रवेश पत्र पर दिखाया गया है, अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

ऐसे देख सकेंगे हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE) कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 10वी 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। छात्र कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं। वे लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके हरियाणा बोर्ड 12वीं विज्ञान कला और वाणिज्य परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article