Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) Class 10th 12th Result 2023 की घोषणा से पहले बड़ी खबर आ गई है। आज 15 मई को जारी अआधिकारिक खबर के अनुसार, आरबीएसई ने 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 को जारी करने की तैयारी तेज कर ली है। जारी एक ऑफिशियल ट्वीट में कहा गया है कि राजस्थान बोर्ड ने कॉपियों की जांच का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। अब बाकी बचे 30 प्रतिशत का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएग, इसलिए छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक साइट के साथ साथ ऐसे लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी बने रहें।
आधिकारिक Tweet यह है लिखा
राजस्थान बोर्ड :- 12th & 10th class की लगभग 70% उत्तर पुस्तिका जांच कर दी गई है।
कब तक आएगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट
यह तो साफ हो गया कि आरबीएसई अब जल्द ही 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा कर सकता है, एक सूत्र के अनुसार, बाकी बचे 30 प्रतिशत का काम इसी हफ्ते जारी कर लिया जाएगा, यानी इन रिजल्ट को इसी हफ्ते के अंत में या अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी किया जा सकता है।
एक बार जारी होने के बाद ऐसे कर सकेंगे चेक
- आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- इनमें से किसी एक लिंक का चयन करें- “RBSE 5वीं 8वीं कक्षा का परिणाम 2023”
- अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी जैसे क्रेडेंशियल्स दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरबीएसई 5वीं 8वीं कक्षा का परिणाम 2023 डाउनलोड करें
- आरबीएसई 5वीं 8वीं कक्षा के परिणाम 2023 का प्रिंटआउट ले लें।
कब से कब तक हुई परीक्षा
बताते चलें, इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 2023 की परीक्षाओं में 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया गया था।
