Haryana Board Result 2026: बिग अपडेट! दो बार होंगी हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं, मई में जारी हो सकता है रिजल्ट

HBSE Haryana Board 10th 12th Exam, Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित की जाएंगी। bseh.org.in पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

HBSE Haryana Board 10th 12th Exam, Result 2026: हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका देना है। एचबीएसई का यह नियम माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और गुरुकुल/विद्यापीठ पर लागू होगा। इसमें पूर्व माध्यमिक सेकेंड्री और उत्तर माध्यमिक सीनियर सेकेंड्री भी शामिल हैं।

HBSE Haryana Board 10th 12th Exam, Result 2026

HBSE Haryana Board 10th 12th Exam, Result 2026: दो बार होंगी हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

दूसरी बार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा बोर्ड फरवरी मार्च सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यदि अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह दूसरी बार परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यहां आवदेन के लिए 4 अप्रैल से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2026 है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

End of Feed