HBSE 10th Compartment Result 2023, Haryana Board 10th Compartment Result 2023: हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE 10th Compartment Result 2023
HBSE Class 10th Result 2023: कब हुई 10वीं मेन परीक्षा
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया था। जबकि, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल परीक्षा में कुल 5,59,738 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे मई में जारी किए गए। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक यो दो विषय में पासिंग मार्क्स हासिल न करने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया था।
Haryana Board 10th Result 2023: जारी हुआ 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड द्वारा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से 18 अगस्त तक किया गया था। वहीं, बोर्ड ने अब इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download HBSE 10th Compartment Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- फिर 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE Haryana Board Result 2023: यहां मिलेगी मार्कशीट
हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से संशोधित मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंकों को ही अंतिम एवं फाइनल माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
