Haryana Police Constable Recruitment 2026: 43 दिन बाद फिर खुली हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन विंडो, तुरंत करें अप्लाई

Haryana HSSC Constable Recruitment 2026 Registration: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए HSSC ने एक बार फिर आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने में पीछे छुटे उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Registration: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। 5500 पदों के लिए उम्मीदवारों को एक और मौका दिया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए एक बार फिर आवेदन विंडो खोलने के फैसला लिया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार hssc.gov.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं।

Haryana Police Constable Recruitment 2026

43 दिन बाद फिर खुली हरियाणा कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन विंडों (Photo-Canva)

बता दें कि आवेदन विंडो 43 दिनों बाद एक बार फिर खोली गई है। पहले भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी से 31 जनवरी की थी। अब मार्च 16 को विडो उन उम्मीदवारों के लिए खोली गई है। दरअसल, निर्देश संख्या 22/12/2019-1GSIII, दिनांक 14-01-2026 पर गहन विचार करने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वार्षिक पारिवारिक आय को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। इस नए नियम के तहत आवेदन विंडो दोबारा खोली गई है।

End of Feed