Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 6 हजार पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है। हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन 20 फरवरी से ऑनलाइन शुरू होंगे।

HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है। हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन 20 फरवरी से ऑनलाइन शुरू होंगे। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल (जीडी) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत 20 फरवरी से कर दी जाएगी, जबकि आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को 21 मार्च तक का समय दिया जाएगा।

Haryana Police Constable Recruitment

Haryana Police Constable Recruitment

कैसे करें आवेदन

हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 6 हजार पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशयल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

End of Feed