Haryana HTET 2025 Exam Postponed: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने HTET 2025 परीक्षा की तारीख बदल दी है। पहले ये परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को होनी थी, लेकिन अब ये 4 और 5 जुलाई 2026 को होगी। ये जानकारी HBSE के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने 29 मई 2026 को प्रेस रिलीज जारी करके दी। बोर्ड का कहना है कि कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से परीक्षा को आगे बढ़ाना पड़ा। HTET यानी हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट हर साल हजारों उम्मीदवार देते हैं, जो सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं। परीक्षा टलने से उन छात्रों को थोड़ा और समय मिल गया है जो जून में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की सारी तैयारी पूरी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से डेट बदलनी पड़ी। (HTET 2025 Exam Kab Hoga) अब परीक्षा 4 और 5 जुलाई को बिना किसी दिक्कत के कराई जाएगी।
आप इस आधिकारिक जानकारी को htet.eapplynow.com पर भी चेक कर सकते हैं।
HTET परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल I (PRT), लेवल II (TGT) और लेवल III (PGT) की सही तारीख और समय बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल नोटिस में बताएगा।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
- अपनी तैयारी जारी रखें।
- एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर और गाइडलाइन की जानकारी के लिए सिर्फ HBSE की वेबसाइट bseh.org.in चेक करें।
- सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फेक खबरें मिल सकती हैं, इसलिए पुख्ता जरूर करें। यूं ही किसी संबंधित खबर पर भरोसा नहीं करें।
HTET 2025 के 3 लेवल
- लेवल 1: PRT यानी प्राइमरी टीचर के लिए
- लेवल 2: TGT यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए
- लेवल 3: PGT यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी HTET, हरियाणा के सरकारी स्कूलों में PRT, TGT और PGT टीचर बनने के लिए जरूरी परीक्षा है। ये परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड BSEH आयोजित कराती है और इसका मकसद यह जांचना है कि उम्मीदवार टीचर बनने के लिए योग्य है या नहीं।
