पूर्व अग्निवीरों को हरियाणा सरकार का तोहफा, सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा में मिलेगी तीन वर्ष की छूट

Haryana Govt big announcement for Ex Agniveer: हरियाणा सरकार ने सैन्य सेवा से लौटने पर राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।

Haryana Govt big announcement for Ex Agniveer: हरियाणा सरकार ने सैन्य सेवा से लौटने पर राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से वापस आने वाले अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की राह आसान होगी। इस संबंध में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को सूचित कर दिया गया है।

Haryana Govt Big announcement for ex agniveer regarding Relaxation in age limit for direct recruitment

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा में छूट

बता दें कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती के समय निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को पांच वर्ष की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा। सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed