HBSE 10th, 12th Compartment 2025: आ गई जानकारी, जानें कब होगी हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

HBSE Compartment 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में जानकारी साझा की। अगर आप भी इस परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, तो यहां से जानें कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम

Haryana Board 10th 12th Compartment 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में जानकारी साझा की। सेकेंड्री और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2025 में आयोजित की जानी है। इसके लिए आवेदन विंडो आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर खोल दी गई है।

Haryana Board Compartment 2025

हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

प्रेस नोट में लिखा है, "जो अभ्यर्थी फरवरी/मार्च-2025 में सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे पाए या जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है और ऐसे अभ्यर्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे सभी अभ्यर्थी जुलाई-2025 की आंशिक/पूर्ण विषयों की परीक्षा के लिए 20 मई से 29 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।"

End of Feed