National Anthem Lyrics in Hindi: भारतवर्ष की गौरवगाथा है राष्ट्रगान जन-गण-मन, यहां पढ़िए नेशनल एंथम के लिरिक्स हिंदी में

National Anthem Lyrics in Hindi: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होता है। राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। यहां पढ़िए नेशनल एंथम के लिरिक्स हिंदी में-

National Anthem lyrics in hindi : राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होता है। राष्ट्रगान को रबिन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने लिखा था। इसे गणतंत्र दिवस समेत अन्य विशेष अवसरों पर बजाया जाता है। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem in Hindi) के रूप में स्वीकार किया था। यहां पढ़िए नेशनल एंथम के लिरिक्स हिंदी में-

Happy Republic Day 2024 National Anthem lyrics

Happy Republic Day 2024 National Anthem lyrics

National Anthem lyrics in hindi

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥

राष्ट्र्रगान से जुड़ी कुछ और बातें भी बेहद दिलचस्प है, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए।

  • देश के राष्ट्र्रगान जन गण मन को पहली बार साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था।
  • राष्ट्रगान को पूरा गाने में 52 सेकेंड का समय लगता हैए जबकि इसके संस्‍करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है।
  • राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने न सिर्फ लिखा बल्कि उन्होंने इसे गाया भी था। इसमें 5 पद हैं।
  • राष्ट्रगान को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से जिले मदनपिल्लै में गाया गया था।
  • राष्ट्रगान को गाते समय सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए. नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

End of Feed