Gujarat HSC 12th Science Result 2023: घोषित हुए गुजरात 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, 65.58 प्रतिशत छात्र हुए पास

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 2, 2023, 11:41 AM IST

Gseb.org, Gujarat Board HSC 12th Science Result 2023: गुजरात बोर्ड ने आखिरकार 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे gseb.org के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट​ लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Gujarat Board GSEB HSC 12th Science Result 2023 Declared at www.gseb.org: गुजरात बोर्ड ने आखिरकार 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म कर दिया है। जो स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम का इंतजार कर रहे थे उनके लिए गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से कक्षा 12वीं साइंस का रिजल्ट आज सुबह 9 बजे जारी कर दिया गया है।

GSEB 12th Result 2023 declared

गुजरात 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी एचएससी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 आज, 2 मई, 2023 को घोषित किया गया। 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आने के बाद, गुजरात बोर्ड सामान्य स्ट्रीम - आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों के लिए एचएससी परिणाम जारी करने की दिशा में काम करेगा। जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 की तारीख और समय पर आधिकारिक अपडेट जल्द ही gseb.org पर आने की उम्मीद है।

End of Feed