GSSSB CCE परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 7338 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के ग्रुप A और ग्रुप B का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार gsssb.gujarat.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं।

गुजरात में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CCE) 2026 के ग्रुप A और ग्रुप B का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 378/202526 के तहत आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा 16 से 29 सितंबर 2026 के बीच हुई थी। इस भर्ती के जरिए गुजरात में क्लास III के कुल 7,338 पदों को भरा जाना है।

GSSSB CCE Result 2026

GSSSB CCE परीक्षा का रिजल्ट घोषित

प्रीलिम्स पास करने वालों को देना होगा मेंस एग्जाम

End of Feed