GPAT 2024 Cutoff Release Date, GPAT 2024 Cutoff Percentile: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2024 के लिए आज 29 जुलाई को कटऑफ जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल GPAT 2024 परीक्षा में भाग लिया था, वे natboard.edu.in या खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी GPAT 2024 Cutoff Online Check कर सकते हैं।
जीपीएटी परीक्षा का कटऑफ हुआ जारी
सामान्य वर्ग के लिए 96.15414 पर्सेंटाइल गया है, कुछ 10 वर्गों के लिए पर्सेंटाइल जारी किया गया है।
GPAT 2024 Cutoff How to Check
GPAT 2024 कटऑफ
- GPAT 2024 Cutoff official website natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर Public Notice में देखें।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें - Cut-off percentile for Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2024
- नया पेज खुलेगा, जिसमें GPAT 2024 Cutoff pdf दिख जाएगी।
मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) कोर्स में प्रवेश और छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए GPAT entrance test 8 जून को आयोजित किया गया था।
बोर्ड ने उल्लेख किया कि दो उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, मौजूदा नियमों के अनुसार इंटर-से-मेरिट निर्धारित की गई थी।
परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी परिणाम के साथ उम्मीदवारों के साथ साझा की गई थी। यह विषय विशेषज्ञों के इनपुट के आधार पर तैयार की गई थी, जिन्होंने उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी चुनौतियों या आपत्तियों की जांच की थी।
