एजुकेशन

GK Quiz: कौन सा जीव है, जिसका सिर कट जाने के बाद भी कई दिनों तक जिंदा रह सकता है?

Tricky GK Question: जनरल नॉलेज का कभी कोई सीमित सिलेबस नहीं होता है। यही वजह है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी जीके सेक्शन में होता है। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को ध्यान में रखकर कुछ ट्रिकी सवाल-जवाब यहां बताए गए हैं।

Image

जनरल नॉलेज के ट्रिकी सवाल-जवाब

Photo : Times Now Digital

Tricky GK Question-Answer: सरकारी नौकरी या कॉलेज-यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के सवाल जरूर पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज के सवाल लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू राउंड में भी पूछे जाते हैं। इंटरव्यू में आईक्यू लेवल टेस्ट के लिए अक्सर ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे ही कु छ ट्रिकी सवाल-जवाब यहां देख सकते हैं। इन सवालों से आपको अंदाजा लग सकता है कि किस तरह के सवाल Interview में पूछे जा सकते हैं।

प्रश्न 1: वह कौन सा किड़ा है जो हर चीज का स्वाद जीभ से नहीं अपने पैरों से लेता है?

उत्तर: तितली हर चीज का स्वाद जीभ से नहीं अपने पैरों से लेती है।

प्रश्न 2: मनुष्य के शरीर का कौन सा अंग है जो हर दो महीने में बदलता रहता है?

उत्तर: आइब्रो यानी भौंहे मानव शरीर का वह अंग हो जो हर दो महीने में बदलता रहता है।

प्रश्न 3: ऐसा क्या है जो समंदर में होता है और आपके घर में रहता है?

उत्तर: नमक ऐसी चीज है जो समुद्र में पैदा होती है और घर में रहती है।

प्रश्न 4: किस ग्रह के पास दो चांद हैं?

उत्तर: मंगल ग्रह के पास फोबोस और दीमोस, 2 चांद हैं।

प्रश्न 5: अगर नीले समुद्र में एक लाल रंग का पत्थर डाला जाए, तो क्या होगा?

उत्तर: इस तरह के सवाल में रंगों का नाम सिर्फ कैंडिडेट्स को कंफ्यूज करने के लिए होता है। इसका सही जवाब है पत्थर गीला हो जाएगा और डूब जाएगा।

प्रश्न 6: साढ़ूभाई कौन होते हैं और अंग्रेजी में उन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर: पत्नी की बहन के पति को साढ़ूभाई कहा जाता है, इन्हें अंग्रेजी में Brother-in-Law कहते हैं।

प्रश्न 7: कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए लैक्टोमीटर का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 8: QR Code का फूल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर: क्यूआर कोड का फुल फॉर्म है क्विक रिस्पॉन्स कोड (Quick Response code)।

प्रश्न 9: कौन सा जीव है, जिसका सिर कट जाने के बाद भी कई दिनों तक जिंदा रह सकता है?

उत्तर: कॉकरोच ही वह जीव है जिसका सिर काटने पर 9 दिन तक जिंदा रह सकता है।

प्रश्न 10: पासवर्ड (Password) को हिंदी में क्या कहते हैं?

उत्तर: पासवर्ड (Password) को हिंदी ‘कूट शब्द’ कहते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article