Latest GK Quiz: देश में सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपका सामान्य ज्ञान अच्छा होना चाहिए। साथ ही इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था पर भी मजबूत पकड़ होनी चाहिए। दरअसल, इस तरह के सवाल कई बार परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में आज हम भी आपके लिए कुछ बेहद रोचक और जरूरी सवाल (General Knowledge Quiz) लेकर आए हैं। देखना होगा कि आप कितने सवलों का सही जवाब बता पाते हैं।
प्रश्न 1: विंध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच से होकर बहने वाली नदी का क्या नाम है?
उत्तर: नर्मदा नदी विंध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों से होकर गुजरती है।
प्रश्न 2: मिर्च का सबसे ज्यादा उत्पादन भारत के किस राज्य में होता है।
उत्तर: मिर्च का उत्पादन सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में होता है।
प्रश्न 3: काली मिट्टी किस फसल के लिए उपयोगी मानी जाती है।
उत्तर: काली मिट्टी कपास के लिए उपयोगी मानी जाती है।
प्रश्न 4: कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है।
उत्तर: कर्क रेखा राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा से होकर गुजरती है।
प्रश्न 5: भारत और पाकिस्तान के बीच की रेखा को किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर: भारत और पाकिस्तान के बीच की रेखा को रैडक्लिफ रेखा कहा जाता है।
प्रश्न 6: भारत की किस नदी को दक्षिण की गंगा कहा जाता है?
उत्तर: गोदावरी नदी को 'दक्षिण गंगा' यानी “दक्षिण भारत की गंगा नदी ”के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 7: खरीदो तो काला, इस्तेमाल करो तो लाल और फेंको तो सफेद, बताओ क्या?
उत्तर: कोयला एक ऐसी चीज है जो खरीदने पर काला रहता है लेकिन जलाने पर लाल और जलने के बाद सफेद राख बन जाता है।
प्रश्न 8: ऐसी कौन सी चीज है, जो सूखी हो तो 2 किलो, भीगने पर 1 किलो और जल जाने पर 3 किलो हो जाती है।
उत्तर: सल्फर एक ऐसी चीज है, जो सूखने पर 2 किलो, भीगने पर 1 किलो और जलने पर 3 किलो हो जाती है।
