एजुकेशन

Ghaziabad School Closed: भारी बारिश की वजह से गाजियाबाद के स्कूल बंद, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में तेज बारिश के चलते आज 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी

Image

Ghaziabad School Closed

Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आज 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। ये फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। जिला प्रशासन ने आदेश दे दिया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट, CBSE, ICSE और बाकी बोर्ड के स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी। IMD ने गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में तेज आंधी, भारी बारिश और ओले गिर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि स्कूल चलाना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर छुट्टी कर दी।

NCR का बिगड़ा हाल?

गुरुवार सुबह से ही NCR में तगड़ी बारिश हो रही है। भले मौसम अच्छा हो गया हो लेकिन तेज और लगातार बारिश की वजह से एनसीआर में कई जगह पानी भर गया है, जिस कारण ट्रांसपोर्ट में भी दिक्कत हो रही है।ट्रैफिक स्लो हो जाने से ऑफिस और स्कूल जाने वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

Ghaziabad School Closed

Ghaziabad School Closed

प्रशासन अभी भी मौसम पर नजर रखे हुए है। अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी स्कूल बंद करने या दूसरे इंतजामों की घोषणा हो सकती है। अगर छुट्टी को लेकर कोई खास जानकारी चाहिए तो आप अपने स्कूल से सीधे बात कर सकते हैं। फिलहाल घर से निकलते समय सावधानी बरतें।

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों में UP में 71 जिलों में बारिश हुई, और कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में जारी मॉनसून से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की सलाह मानने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और जलभराव व बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article