GATE 2027 Registration: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2027) में शामिल होने का सपना देख रहे ऐसे उम्मीदवार, जो किसी कारण से तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उनके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने एक राहत भरी खबर दी है। पीछे छूटे छात्रों के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन की विंडो खोली जा रही है। बता दें कि यह फैसला संस्थान द्वारा छात्रों द्वारा लगातार प्राप्त हो रहे अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि कोई भी छात्र पीछे न छूटे।
GATE 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)
गेट 2027 के लिए आवेदन की यह विशेष पंजीकरण विंडो आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। जिन योग्य उम्मीदवारों से आवेदन करने का मौका छूट गया था, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र पूरा कर सकते हैं।
GATE 2027 री-ओपन रजिस्ट्रेशन मुख्य तिथियां
| रविजिटेड पोर्टल खुलने की तिथि व समय | 15 अक्टूबर 2026, सुबह 10:30 बजे |
| पंजीकरण बंद होने की अंतिम तिथि व समय | 16 अक्टूबर 2026, सुबह 10:29 बजे |
| आवेदन सुधार (Correction) विंडो | 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक |
| परीक्षा की तिथियां | 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
कैसे करें गेट 2027 के लिए आवेदन
स्टेप 1 - सबसे पहले GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अब, होमपेज पर दिए गए GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म शुरू करें।
स्टेप 4 - इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन करें।
स्टेप 5 - निर्धारित लेट फीस सहित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई से करें।
स्टेप 6 - फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
नोट - भारतीय नागरिकों के लिए डिजीलॉकर के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है, इसलिए अपने वेरिफाइड डिजीलॉकर खाते से आवश्यक विवरण सत्यापित करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB NTPC UG Level Recruitment 2026: 10+2 पास युवाओं के लिए रेलवे में 1688 पदों की भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें पूरा प्रोसेस
जरूरी निर्देश और फीस का विवरण
इस विशेष विंडो के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नियमित शुल्क के साथ अतिरिक्त लेट फीस का भुगतान करना होगा। यह मौका उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो किसी कारणवश पहले आवेदन से चूक गए थे, क्योंकि इसके बाद पंजीकरण विंडो दोबारा नहीं खोली जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन 24 घंटे के इस समय के भीतर आवेदन पूरा करें।
