Gate 2026 Result Out: गेट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (Gate 2026 Result) खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का रिजल्ट जारी कर (Gate 2026 Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Gate 2026 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे जीएटीई 2026 परीक्षा का रिजल्ट
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 परीक्षा 7 फरवरी और 15 फरवरी 2026 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Gate 2026 Result: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Gate 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रजर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
