GATE 2026 Final Answer Key Released: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IITG) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस एप्टीट्यूड टेस्ट में हिस्सा लिया था, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर GOAPS लॉगिन पोर्टल के जरिए अपनी एनरोलमेंट ID या ईमेल ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
आपत्तियों को जांचने के बाद जारी की गई आंसर की
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को जांचने के बाद ये फाइनल आंसर-की जारी की गई हैं। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह संशोधित आंसर-की फाइनल है यानी इसे चुनौती नहीं दी जा सकती है।
कब और क्यों हुई थी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल प्रोग्राम में एडमिशन देने, फेलोशिप प्रदान करने और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए आयोजित की जाती है।
कब जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की
प्रोविजनल आंसर-की 22 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की से असंतोष था, उनसे समय सीमा से पहले जरूरी शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा गया था।
GATE 2026 Final Answer Key How to Check
GATE 2026 Final Answer Key Online देखने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट: gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल (GOAPS) खोलें।
- अपनी एनरोलमेंट ID और पासवर्ड दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- GATE 2026 की आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।
GATE 2026 Result Date
इन रिजल्ट को 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाएगा। बुलेटिन में कहा गया है, "GATE परीक्षा में उत्तीर्ण होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको एडमिशन, छात्रवृत्ति या नौकरी मिल ही जाएगी। किसी भी संस्थान में एडमिशन पूरी तरह से उस संस्थान के शैक्षिक योग्यता संबंधी मानदंडों पर निर्भर करता है। GATE में उत्तीर्ण होने से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में नौकरी की गारंटी नहीं मिलती, क्योंकि यह संबंधित PSU की भर्ती प्रक्रिया पर निर्भर करता है। एडमिशन, छात्रवृत्ति या नौकरी के संबंध में कोई भी जिम्मेदारी नहीं ली जाती है।"
