GATE 2025 Final Answer Key: जारी हुई गेट परीक्षा की फाइनल आंसर की, gate2025.iitr.ac.in से करें चेक

GATE 2025 Final Answer Key OUT: IIT रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2025 के लिए फाइनल आंसर की और मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in से चेक कर सकते हैं।

GATE 2025 Final Answer Key Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2025 के लिए फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच निर्धारित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब इन अपडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

gate 2025 answer key

गेट परीक्षा की फाइनल आंसर की

कब हुई थी परीक्षा

IIT रुड़की ने GATE 2025 परीक्षा 1, 2 और 15 और 16 फरवरी को कई शिफ्टों में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इसे चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

End of Feed